घर की देखरेख और बदलाव संबंधी गतिविधियाँ होंगी। अपनी विचारधारा तथा योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की सफलता का भरपूर लुत्फ उठाएँगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परिवार के साथ मनोरंजन तथा हँसी मजाक में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव - व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कभी कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
करियर - व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित और अनुशासित रखें। कर्मचारी द्वारा आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी नौकरी में कुछ स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बनेगी। लव - परिवार के साथ मनोरंजन तथा हँसी मजाक में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, किसी प्रकार की बदनामी संभव है। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रक्तचाप की जाँच नियमित करवाएँ और संतुलित आहार रखें। भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 8
