अपनी किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।

नेगेटिव- लापरवाह न रहें। किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधियों में आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि फायदा नहीं होगा, बल्कि समस्याएं ही आएंगी। बेहताशा खर्चा बढ़ने से इसका असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी कार्य खुद ही निपटाने का प्रयास करें। इस समय कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद भी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होंगी और कार्य में गति आएगी।

लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 2