आय का कोई नया स्रोत बनने की स्थिति बन रही है। व्यस्तता पूर्ण समय रहेगा, परंतु आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। मनोरंजन, रात के खाने आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव - ध्यान रखें कि भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान न करें।
करियर - व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। आय का कोई स्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। स्टाफ के सहयोग से रुका हुआ काम शुरू होगा। लव - पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। मनोरंजन, रात के खाने आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। हेल्थ - इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग - पीला, भाग्यशाली अंक - 6
