भावनाओं की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें, तो ज्यादा सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं की खरीदारी में खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु परिवार जनों की खुशी के आगे यह खर्चे नगण्य ही रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था सुकून दायक रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

 नेगेटिव - समस्याओं का समाधान ढूँढें तथा छोटी छोटी बातों को दिल में लगाने के बजाय नजरअंदाज कर दें। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। बच्चों के पढ़ाई से संबंधित किसी कार्य में बहुत अधिक समय देना पड़ सकता है।

करियर - व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा कार्य क्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी से अपनी कार्यप्रणाली साझा न करें और न ही किसी पर विश्वास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें। लव - पति पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। हेल्थ - कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम की भी जरूरत है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी। भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 8