आज दिन भर पारिवारिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा। कोई यात्रा भी संभव है। कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलेंगी। पति पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा।

 नेगेटिव - कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार न उठने दें। इसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में बैठकर आत्म चिंतन भी करें।

करियर - व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें, जीत आपकी सुनिश्चित है। कोई रुकी हुई पेमेंट आज हासिल हो सकती है, इसके लिए प्रयास करें। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील हो रही है तो स्थगित रखना उचित रहेगा। लव - पति पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाग्यशाली रंग - क्रीम, भाग्यशाली अंक - 4