आज दिन का अधिकतर समय जानकारियां हासिल करने तथा ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेने से बहुत अधिक खुशी व सुकून की प्राप्ति होगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर योजनाएं बनेंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा, जो सफलता देगा। जीवन साथी को कोई उपहार देना न भूलें।
नेगेटिव - परिवार से संबंधित कोई भी समस्या होने पर आपस में ही सुलझाएं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप विवादों को और अधिक बढ़ा सकता है। आपका अति आत्मविश्वास होना भी नुकसान दे सकता है। धैर्यवान रहें और प्रसन्न चित्त रहें।
करियर - व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष साझा न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों पर आज अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव - घर में आंतरिक व्यवस्था को लेकर कुछ न कुछ मनमुटाव रहेंगे। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। जीवन साथी को कोई उपहार देना न भूलें। हेल्थ - अधिक तली हुई तथा मसालों वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जाँच करवाएं। भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक - 1
