किसी विशेष व्यक्ति या मित्र से मुलाकात आपको बहुत अधिक प्रसन्न करेगी। मित्रों के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई मुख्य कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित हल मिल सकता है। कंसल्टेंसी तथा पब्लिक डीलिंग से संबंधित लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

 नेगेटिव - दोपहर बाद कोई दिक्कत भी आ सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

करियर - कंसल्टेंसी तथा पब्लिक डीलिंग से संबंधित लोग अपने कार्य को अधिक गंभीरता से लें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए समय का भरपूर फायदा उठाएं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को किसी कार्य के लिए दूरदराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। लव - पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ - खान पान में संयम रखें। कुछ समय योग में भी व्यतीत करें। गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। भाग्यशाली रंग - नीला, भाग्यशाली अंक - 6