अनुकूल समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा और खास मुद्दों पर विचार विमर्श भी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा महिलाओं को कोई खास अधिकार मिलेगा।
नेगेटिव - बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें।
करियर - व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद आएगी। नौकरी पेशा महिलाओं को कोई खास अधिकार मिलेगा। लव - पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों तथा अत्यधिक कार्यभार की वजह से मन मस्तिष्क पर तनाव हावी रह सकता है। भाग्यशाली रंग - लाल, भाग्यशाली अंक - 9
